अमेरिका के ऊपर उड़ रही कार के साइज़ की अज्ञात वस्तु को मार गिराया गया
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि शुक्रवार को एक एफ-22 लड़ाकू विमान ने अलास्का के ऊपर उड़ रही एक अज्ञात वस्तु को मार गिराया। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर के मुताबिक, संदिग्ध वस्तु छोटी कार के साइज़ की थी। वाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, "हम नहीं जानते कि इसका मालिक कौन है।"