अमेरिका के एक शख्स में प्रत्यारोपित किए गए सूअर के हृदय में पाया गया वायरस
शोधकर्ताओं ने सूअर का हृदय प्रत्यारोपित करवाने वाले पहले व्यक्ति की मौत के कारणों का पता लगाते समय पाया है कि हृदय में पोर्सिन साइटोमेगालोवायरस नामक एक ऐनिमल वायरस था। हालांकि, शोधकर्ताओं ने यह नहीं बताया कि क्या उसकी मौत वायरस के कारण हुई। मैरीलैंड (अमेरिका) के डेविड बेनेट का ट्रांसप्लांट के दो महीने बाद मार्च-2022 में निधन हुआ था।