अमेरिका के एक हाई स्कूल में लटकी मिली मृत शार्क; तस्वीर आई सामने

फ्लोरिडा (अमेरिका) के एक हाई स्कूल के परिसर में एक मृत शार्क लटकी मिली जिसकी तस्वीर सामने आई है। फ्लोरिडा फिश ऐंड वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन कमीशन (एफडब्ल्यूसीसी) ने कहा कि स्कूल के 5 छात्रों ने प्रैंक के तहत इस कृत्य को अंजाम दिया और इस घटना की जांच की जा रही है। स्कूल के कर्मचारी ने शार्क को हटा दिया है।

Load More