अमेरिका के ओरेगन में समुद्री तट पर बहकर आया विशाल रहस्यमयी जीव; तस्वीर हुई वायरल
ओरेगन (अमेरिका) के एक कपल को 12 अक्टूबर को फ्लोरेंस के पास समुद्री तट पर ब्लॉब जैसा एक रहस्यमयी मृत जीव मिला। कई लोगों ने इसे 'ग्लोब्स्टर' (विशाल और मृत समुद्री जीवों को दिया जाने वाला नाम) बताया। इस जीव का आकार पिकअप ट्रक के बराबर है और यह संभवत: एक मृत व्हेल का सड़ी-गली अवस्था में बचा अवशेष है।