अमेरिका के कैलिफोर्निया में 6.4 तीव्रता के भूकंप से 2 लोगों की हुई मौत, 12 घायल

कैलिफोर्निया (अमेरिका) में मंगलवार सुबह 6.4 तीव्रता का भूकंप आने से 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए हैं। भूकंप के कारण कई घरों की बिजली चली गई और कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासियों ने भूकंप से हुए नुकसान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Load More