अमेरिका के टेक्सास में हिंदू मंदिर में चोरी, दान पात्र ले गए चोर
अमेरिका के टेक्सास स्थित श्री ओंकारनाथ हिंदू मंदिर में चोरी हो गई और चोर कीमती सामान चुराकर ले गए हैं। मंदिर के बोर्ड के सदस्य श्रीनिवास सुनकारी ने बताया कि चोर खिड़की से आए और दान पात्र व अलमारी गायब हुई है जिसमें कीमती सामान रखा जाता था। उन्होंने बताया कि मंदिर के पुजारी और उनका परिवार सुरक्षित हैं।