अमेरिका के दो बी1 बॉम्बर एयरक्राफ्ट पहली बार भारत में संयुक्त सैन्य अभ्यास में होंगे शामिल
भारत-अमेरिका वायुसेना के बीच सोमवार से शुरू हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास में पहली बार अमेरिकी वायुसेना के दो बी1 बॉम्बर एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। 'कोप इंडिया' नामक इस सैन्य अभ्यास में अमेरिकी 'प्लेटफॉर्म' में एफ-15ई लड़ाकू विमान, सी-130 और सी-17 परिवहन विमान भी शामिल होंगे। यह अभ्यास पानागढ़, कलाईकुंडा (पश्चिम बंगाल) और आगरा (यूपी) वायुसेना स्टेशन में किया जा रहा है।