अमेरिका के पहाड़ों में हाइकिंग के लिए गए 65 वर्षीय ब्रिटिश ऐक्टर जूलियन सैंड्स हुए लापता
कैलिफोर्निया (अमेरिका) के पहाड़ों में हाइकिंग के लिए गए ब्रिटिश ऐक्टर जूलियन सैंड्स 13 जनवरी से लापता हैं। पुलिस ने बताया कि हिमस्खलन के जोखिम और मौसम की खराब परिस्थितियों के कारण सर्च ऑपरेशन बाधित हो रहा है। 65-वर्षीय जूलियन 'अ रूम विद अ व्यू' और '24' समेत कई विख्यात फिल्मों और टीवी ड्रामा में काम कर चुके हैं।