अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने अकाउंट बहाल करने के लिए फेसबुक से की अपील
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फेसबुक से उनके अकाउंट को बहाल करने की अपील की है। जनवरी 2021 में हुई यूएस कैपिटल हिंसा के बाद ट्रंप के फेसबुक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया था। ट्रंप के वकील ने फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा को लिखे पत्र में कहा कि प्रतिबंध से ट्रंप की राजनीतिक आवाज़ को दबाया गया है।