अमेरिका के मैरीलैंड में भीमराव अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का किया गया अनावरण
अमेरिका के मैरीलैंड में भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 19 फीट ऊंची प्रतिमा का औपचारिक रूप से अनावरण किया गया है। भारत के बाहर अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का नाम 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' रखा गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) बनाने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने यह प्रतिमा बनाई है।