अमेरिका के रक्षा मंत्री ने की अरब सागर में भारतीय नौसेना के रेस्क्यू ऑपरेशन की तारीफ
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से फोन पर बात की और अरब सागर में भारतीय नौसेना द्वारा किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की तारीफ की। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों मंत्रियों ने 31 एमक्यू-9बी की सैन्य बिक्री की योजना और भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग रोडमैप को लागू करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की।