अमेरिका के लुइविल स्थित बैंक में हुई गोलीबारी, पांच लोगों की हुई मौत
पुलिस के अनुसार, लुइविल (अमेरिका) स्थित बैंक में सोमवार को हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, हमलावर बैंक का कर्मचारी था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट कर कहा, "एक बार फिर हमारा देश गोलीबारी की घटना पर शोक मना रहा है।"