अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची हुए कोविड-19 से संक्रमित

कोविड-19 के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ व राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। एनआईएच के मुताबिक, फाउची को कोविड-19 के हल्के लक्षण थे। बकौल एनआईएच, फाउची का पूर्ण कोविड-19 टीकाकारण हो चुका है और 2 बूस्टर डोज़ भी लग चुके हैं।

Load More