अमेरिका के स्कूल में हुई गोलीबारी में छात्र की मौत व 5 घायल, शूटर ने खुद को भी मारी गोली
आयोवा (अमेरिका) के एक स्कूल में 17 वर्षीय एक छात्र ने गुरुवार को गोलीबारी की जिसमें कक्षा-6 के एक छात्र की मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। फायरिंग के बाद शूटर ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।