अमेरिका के हवाई जा रहे विमान ने किया भारी टर्ब्युलेंस का सामना, 36 यात्री हुए घायल
फीनिक्स से हवाई (अमेरिका) जा रहे एक विमान के रविवार को भारी टर्ब्युलेंस का सामना करने के बाद इसके 36 यात्री घायल हो गए जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। एक यात्री ने कहा, "मैं पीछे मुड़ा तो कई लोग खून से लथपथ थे...मेरे चारों तरफ लोग रो रहे थे।" 20 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।