अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड भेजेंगे और अधिक हथियार व सैनिक: लिथुआनिया के रक्षा मंत्री

लिथुआनियाई रक्षा मंत्री अरविदास अनुसास्कस ने कहा है कि जर्मनी लिथुआनिया में वायु रक्षा प्रणाली को तैनात करेगा और अमेरिका टैंकों से लैस एक टुकड़ी बटालियन भेजेगा। उन्होंने कहा, "नीदरलैंड से भी सैनिक लिथुआनिया आएंगे।" रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि मार्च के अंत तक नाटो लिथुआनिया में विदेशी सैनिकों की कुल संख्या को 3,000 से बढ़ाकर 4,000 कर देगा।

Load More