अमेरिका दौरे के दौरान दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिका दौरे के दौरान नोबेल प्राइज़ विजेताओं, अर्थशास्त्रियों, कलाकारों, वैज्ञानिकों, ऑन्ट्रेप्रेन्योर, शिक्षाविदों सहित 24 लोगों से मुलाकात करेंगे। इनमें दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क, निवेशक रे डैलियो, खगोलभौतिकविद नील डिग्रेस टायसन, सिंगर फालू, अर्थशास्त्री पॉल रोमर, 'द ब्लैक स्वॉन' के राइटर निकोलस नसीम तालिब और बिज़नेसवुमन और आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन शामिल हैं।