अमेरिका ने 6 माह से लेकर 5 साल तक के बच्चों के लिए पहली कोविड-19 वैक्सीन को दी मंज़ूरी
अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने 6-माह से लेकर 5-साल तक के बच्चों के लिए पहली कोविड-19 वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंज़ूरी दे दी है। फाइज़र और मॉडर्ना ने एफडीए से वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाज़त मांगी थी। एफडीए प्रमुख रॉबर्ट कैलिफ ने कहा, "उम्मीद है...इस टीके से बच्चों को अस्पताल में भर्ती होने...और मृत्यु से सुरक्षा...मिलेगी।"