अमेरिका ने अपने कंटेनर जहाज़ पर हमला करने वाली 3 हूती नौकाओं को लाल सागर में डुबोया
अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने लाल सागर में एक कंटेनर जहाज पर हमला करने वाली हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित नौकाओं को डुबो दिया है। बकौल सेना, विद्रोहियों द्वारा अमेरिकी हेलीकॉप्टरों पर गोलीबारी करने के बाद उन्होंने आत्मरक्षा में 'जवाबी गोलीबारी' की थी जिससे जहाज़ के 20-मीटर के दायरे में आईं 3 नौकाएं डूब गईं।