अमेरिका ने अपने नाटो सहयोगी तुर्किये के सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका ने सीरिया में अपने नाटो सहयोगी तुर्किये के सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया है। यह पहली बार है जब अमेरिका ने नाटो सहयोगी तुर्किये के विमान को गिराया है। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, जिस ड्रोन को गिराया गया है वह तुर्किये सशस्त्र बलों का नहीं था।