अमेरिका ने इज़रायल को भेजी अतिरिक्त सैन्य मदद, सैनिकों को रखा अलर्ट पर
समाचार एजेंसी असोसिएट प्रेस के मुताबिक, अमेरिका ने इज़रायल को अतिरिक्त मदद में मंगलवार को हथियारों की पांच बड़ी खेप, सैन्य जहाज़ और सेना भेजी। इसके अलावा अमेरिका ने अन्य सैनिकों को स्टैंड बाय पर रखा है। बकौल इज़रायली रक्षा मंत्रालय, भेजे गए सैनिक खुफिया जानकारी जुटाने, निगरानी करने और परिवहन व चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सक्षम हैं।