अमेरिका ने ईरान पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए हुए हैं?
इज़रायल पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। फिलहाल, अमेरिका ने ईरान संग लगभग सब तरह का व्यापार बंद किया हुआ है, यूएस में ईरानी संपत्तियां ब्लॉक कर रखी हैं व हथियार बेचने पर रोक लगाई हुई है। अमेरिका ने ईरान के कई अधिकारियों व बैंकिंग संस्थाओं पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।