अमेरिका ने ईरान संग व्यापार को लेकर भारत की 3 समेत एक दर्जन कंपनियों पर पाबंदी लगाई
अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार को लेकर गुरुवार को भारत की 3 कंपनियों समेत एक दर्जन से अधिक कंपनियों, व्यक्तियों और जहाज़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मामले में अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा है कि इन कंपनियों ने यूक्रेन में रूस द्वारा छेड़ी गई लड़ाई में ईरानी मानवरहित यानों की गुप्त बिक्री में अहम भूमिका निभाई है।