अमेरिका ने करीब 3 साल बाद कोविड-19 संबंधी नैशनल इमरजेंसी को खत्म करने का किया एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में कोविड-19 संबंधी नैशनल इमरजेंसी को करीब तीन साल बाद खत्म करने का एलान किया है। पिछले महीने 23 के मुकाबले 68 वोट से सीनेट में नैशनल इमरजेंसी को खत्म करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। अमेरिका में शुरुआत से अबतक लगभग 1.12 मिलियन से अधिक कोविड-19 मरीज़ों की मौत हुई है।