अमेरिका ने जारी किया अपने ड्रोन और रूस के लड़ाकू विमान के बीच हुए टकराव का वीडियो
यूएस यूरोपियन कमांड ने ब्लैक सी के ऊपर अमेरिका के एमक्यू-9 रीपर सर्विलांस ड्रोन और रूस के सुखोई-27 लड़ाकू विमान के बीच हुए टकराव का वीडियो फुटेज जारी किया है। अमेरिका ने बताया, "रूसी विमान ने एमक्यू-9 के प्रोपेलर पर ईंधन डाल दिया जिसके कारण अमेरिकी सेना को मजबूरन ड्रोन विमान को ब्लैक सी में क्रैश कराना पड़ा।"