अमेरिका ने 'जासूसी गतिविधियों' का हवाला देते हुए यूएन के 12 रूसी राजनयिकों को निकाला
अमेरिका ने रूस के संयुक्त राष्ट्र मिशन के 12 सदस्यों के 'खुफिया कार्यकर्ता' होने का हवाला देते हुए उन्हें अमेरिका से निष्कासित किया है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन ने कहा, "यह राजनयिक जासूसी गतिविधियों में लिप्त थे जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के अनुकूल नहीं है।" मिशन ने कहा कि यह निष्कासन कई महीनों से प्रक्रिया में था।