अमेरिका ने दोहराया पीएम मोदी का 'यह युद्ध का युग नहीं है' बयान, कहा- पूरी तरह सहमत हैं
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर की गई टिप्पणी 'यह युद्ध का युग नहीं है' को दोहराते हुए कहा कि अमेरिका 'इससे पूरी तरह सहमत' है। ब्लिंकन ने कहा, "पीएम मोदी ने जो कहा मैं उसपर ज़ोर देना चाहूंगा, मुझे लगता है उन्होंने बिलकुल सही कहा कि...यह युग किसका है।"