अमेरिका ने पिछले साल भारतीय छात्रों को दिए रिकॉर्ड 1,40,000 वीज़ा
अमेरिका ने पिछले साल भारतीय छात्रों को रिकॉर्ड 1,40,000 से ज़्यादा वीज़ा जारी किए। एक अधिकारी के मुताबिक, भारत में अमेरिकी मिशनों ने हफ्ते में 6-7 दिन काम किया ताकि छात्रों के क्लास शुरू होने से पहले इंटरव्यू हो सके। बकौल अधिकारी, अमेरिका जाने के लिए आवेदन करने वाले श्रमिकों और छात्रों के लिए इस साल रिकॉर्ड वीज़ा जारी होंगे।