अमेरिका ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20I मैचों की सीरीज़ के दूसरे मैच में 6-रन से जीत दर्ज कर सीरीज़ में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अमेरिका ने पहली बार टॉप-10 में शामिल टी20I टीम के खिलाफ सीरीज़ जीती है। अमेरिका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 144/6 रन बनाए थे और बांग्लादेशी टीम 138-रन पर ऑल-आउट हो गई।