अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ फिर किए हवाई हमले
अमेरिका ने यमन में फिर से हूती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा हमले जारी रखने पर उनके खिलाफ व्यापक सैन्य कार्रवाई करने की चेतावनी के एक दिन बाद यह हवाई हमले हुए हैं। गौरतलब है, शुरुआती हमलों में कथित तौर पर 5 लोग मारे गए थे।