अमेरिका ने यूक्रेन की मदद के लिए गुप्त रूप से दीं लंबी दूरी वाली मिसाइलें
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका ने सैन्य सहायता के रूप में यूक्रेन को गुप्त रूप से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें भेजी थीं जिनका यूक्रेन ने 2 बार रूस के खिलाफ इस्तेमाल किया है। इन मिसाइलों की मारक क्षमता 300 किलोमीटर तक है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि यूक्रेन को और मिसाइलें भेजी जाएंगी।