अमेरिका ने यूक्रेन के लिए एक और $3 बिलियन के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की
अमेरिका ने यूक्रेन को एक और $3 बिलियन का सैन्य सहायता पैकेज देने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका नई सैन्य सहायता में $3.75 बिलियन से अधिक की घोषणा करके यूक्रेन और अपने यूरोपीय सहयोगियों व साझेदारों के पीछे मज़बूती से खड़ा है। बकौल पेंटागन, यूक्रेन को अमेरिका 138 हमवी ट्रक भी देगा।