अमेरिका ने यूक्रेन के लिए की $275 मिलियन के हथियार और सैन्य सहायता की घोषणा
अमेरिका ने यूक्रेन के लिए हथियारों और सैन्य सहायता की एक नई किस्त की घोषणा की है। विदेश मंत्री ऐंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका ने बहादुर यूक्रेनी लोगों का समर्थन करने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने बताया कि $275 मिलियन का यह पैकेज यूक्रेन को खार्किव के पास रूस के हमले को विफल करने में मदद करेगा।