अमेरिका ने लाल सागर में हाउती विद्रोहियों के ड्रोन व बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया
यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया है कि अमेरिकी नेवी के एक जहाज़ ने लाल सागर में हाउती विद्रोहियों के एक ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया है। बकौल सेंटकॉम, हमले के दौरान उस क्षेत्र में 18 जहाज़ मौजूद थे जिनमें अधिकतर मालवाहक जहाज़ थे। सेंटकॉम ने बताया कि किसी भी जहाज़ को नुकसान नहीं पहुंचा है।