अमेरिका ने सीरिया में ईरान से जुड़े हथियार भंडारण स्थल पर गिराए बम
अमेरिका ने पूर्वी सीरिया में एक हथियार भंडारण स्थल पर बम गिराए हैं और कहा है कि ईरानी सैन्य समूह इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और संबंधित समूह इसका इस्तेमाल कर रहे थे। इससे पहले इस क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों से जुड़े ठिकानों पर हमला हुआ था। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों पर हमले रुकने चाहिए।