अमेरिका में 1 साल से दुकान के साइन बोर्ड के अंदर रह रही थी महिला, पकड़ी गई
मिशिगन (अमेरिका) में एक बेघर महिला 1 साल से दुकान के साइन बोर्ड के अंदर रह रही थी जिसे पकड़ लिया गया है। दुकान के कॉन्ट्रैक्टर ने देखा था कि छत पर एक्स्टेंशन कॉर्ड का इस्तेमाल हो रहा है जिसके बाद उसने महिला को ढूंढ़ा। महिला के खिलाफ केस नहीं दर्ज हुआ है और उसने माफी मांग ली है।