अमेरिका में 2 जेट स्की के टकराने से भारतीय छात्र की हुई मौत
फ्लोरिडा (अमेरिका) में 2 जेट स्की के टकराने से 27 वर्षीय एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। छात्र तेलंगाना का रहने वाला था और वह अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा था। छात्र के पार्थिव शरीर को भारत भेजे जाने के लिए उसके दोस्त फंड जुटाने को लेकर एक कैंपेन चला रहे हैं।