अमेरिका में 26 वर्षीय भारतीय शख्स को मारी गई गोली, अस्पताल में हुई मौत
अमेरिका के सिनसिनाटी शहर में एक 26 वर्षीय भारतीय शख्स को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स 9 नवंबर को घायल हालत में एक कार में मिला था जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। बकौल रिपोर्ट्स, इसके 2 दिन के बाद उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई थी।