अमेरिका में 8 लोगों की हत्या करने के संदिग्ध आरोपी ने खुद को मारी गोली: पुलिस
शिकागो (अमेरिका) पुलिस के मुताबिक, 3 अलग-अलग जगहों पर गोली मारकर 8 लोगों की हत्या करने के संदिग्ध आरोपी रोमियो नैन्स (23) ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई है। बकौल पुलिस, एक फोन कॉल से रोमियो का पता चला था और टेक्सस में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसने खुद को गोली मार ली।