न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी (अमेरिका) में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 रही। न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने बताया कि स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को ऐक्टिवेट कर दिया गया है। न्यूयॉर्क स्टेट की गवर्नर कैथी होकल ने कहा कि भूकंप के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।