अमेरिका में इमरजेंसी सीज़ेरियन ऑपरेशन से हुई गोरिल्ला की डिलीवरी; जारी की गईं तस्वीरें
अमेरिका के फोर्ट वर्थ चिड़ियाघर में इमरजेंसी सीज़ेरियन ऑपरेशन के ज़रिए एक गोरिल्ला ने प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म दिया है। चिड़ियाघर ने कहा, "बच्चा जन्म के समय 3 पाउंड व 1 औंस का था। पहली बार उसने लगभग 2.5 औंस दूध पीया।" चिड़ियाघर के 115 साल के इतिहास में पहली बार किसी गोरिल्ला का जन्म सीज़ेरियन सेक्शन से हुआ है।