अमेरिका में एक दिन से लापता भारतीय छात्र नील का शव हुआ बरामद
अमेरिका में रविवार से लापता भारतीय छात्र नील आचार्य का शव पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के कैंपस में बरामद हुआ है। नील इस यूनिवर्सिटी का छात्र था और उसकी मां ने 28 जनवरी को X के ज़रिए उसके लापता होने की बात कहते हुए उसका पता लगाने के लिए मदद मांगी थी। यूनिवर्सिटी ने लिखा कि नील पढ़ाई में बहुत अच्छा था।