अमेरिका में एनवाईएफसीसी में 'आरआरआर' के लिए राजामौली को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड
अमेरिका में न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल (एनवाईएफसीसी) अवॉर्ड्स 2022 में फिल्म 'आरआरआर' के लिए निर्देशक एस.एस. राजामौली को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। राजामौली के साथ अवॉर्ड समारोह में उनकी पत्नी व बेटा एस.एस. कार्तिके भी मौजूद थे। कार्तिके ने राजामौली की अवॉर्ड के साथ एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "बेस्ट डायरेक्टर।"