अमेरिका में करीब एक दशक में सामने आया पोलियो का पहला केस
अमेरिका के सरकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि न्यूयॉर्क के एक वयस्क शख्स में पोलियो का वायरस मिला है जो अमेरिका में लगभग एक दशक में मिला पोलियो का पहला मामला है। अधिकारियों के मुताबिक, इस व्यक्ति का टीकाकरण नहीं हुआ था। इससे पहले अमेरिका में पोलियो वायरस का अंतिम ज्ञात मामला 2013 में दर्ज किया गया था।