अमेरिका में कार के पेड़ से टकराने के बाद आईफोन ने डिटेक्ट किया क्रैश; अफसरों को भेजा अलर्ट
अमेरिका में एक कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें सवार एक यात्री के आईफोन ने खुद से अधिकारियों को अलर्ट भेजा। बकौल पुलिस, आईफोन ने क्रैश को डिटेक्ट किया व फोन के मालिक से जवाब न मिलने पर अधिकारियों को सूचित किया। गौरतलब है कि हादसे में कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।