अमेरिका में कार समेत खाई में गिरने के 4 दिन बाद जीवित मिली 72 वर्षीय महिला
अमेरिका में 72 वर्षीय एक महिला अपनी कार समेत खाई में गिरने के 4 दिन बाद जीवित मिली है। महिला खाई में गिरी अपनी कार से करीब 40 फीट दूर मिली। कैन्यन काउंटी के एक अफसर ने कहा, "यह उन सबसे चमत्कारी घटनाओं में से एक है जिन्हें मैं आने वाले वर्षों में याद रखूंगा।"