अमेरिका में कुत्ते को घुमाते समय लापता हुआ किशोर 8 साल बाद जीवित मिला
टेक्सस (अमेरिका) से 17 साल की उम्र में लापता हुआ रूडी फेरियस नामक शख्स 8 साल बाद जीवित मिला है। अब 25 साल का हो चुका रूडी एक व्यक्ति को एक चर्च के बाहर सोता मिला था और उसके शरीर पर चोटें और बालों में खून लगा मिला। वह अपने घर के पास कुत्ता घुमाते समय लापता हुआ था।