अमेरिका में कैपिटल हिल दंगों का नया वीडियो आया सामने, शख्स को एस्कॉर्ट करती दिखी पुलिस
अमेरिका में कैपिटल हिल दंगों का नया वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस क्यूऐनन शमन नामक व्यक्ति को एस्कॉर्ट करती दिख रही है। फॉक्स न्यूज़ के होस्ट टकर कार्लसन द्वारा जारी किए गए वीडियो में दो पुलिस अधिकारी क्यूऐनन शमन उर्फ जैकब चैंस्ली को सीनेट में ला रहे हैं। हालांकि एपी के अनुसार, उसे बार-बार जाने को कहा गया।