अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास में लगाई आग

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में भारतीय वाणिज्य दूतावास में रविवार तड़के खालिस्तान समर्थकों ने आग लगा दी जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। गौरतलब है, खालिस्तान समर्थकों द्वारा 5 महीनों में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर यह दूसरा हमला है। इसे लेकर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी की कोशिश की अमेरिका कड़ी निंदा करता है।"

Load More