अमेरिका में गूगल के मुख्यालय में सुंदर पिचाई से मिले केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैलिफोर्निया (अमेरिका) में गूगल के मुख्यालय में कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की है। मुलाकात की तस्वीर ट्वीट करते हुए वैष्णव ने लिखा, "हमारे बीच 'इंडिया स्टैक' और 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम पर अच्छी चर्चा हुई।" इससे पहले उन्होंने भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को लेकर 'एसईएमआई' की लीडरशिप से बातचीत की थी।

Load More